Codex Gigas Book भूल से भी कभी मत पढ़ना । The Devil’s Bible In Hindi

566 Views

अपने किताबें बहुत सी पढ़ी होगी आज मैं आपको एक ऐसी किताब के बारे में बताने जा रहा हूं। जिससे आप ना ही पढ़े तो ही अच्छा है यह शैतानी किताब को पूरा पढ़ने के बाद आप अपने जीने की चाह को दफन करके शैतान के दिए हुए रास्ते पर अंधकार की ओर आगे बढ़ते चले जाएंगे, जी हां हम बात कर रहे हैं Codex Gigas Book जिसे The Devil’s Bible नरक का दरवाजा या शैतानी किताब कई नाम से इसे जानते हैं।

Codex Gigas Book जिसे शैतान ने खुद लिखा था। इस “Devil’s Bible” किताब में ऐसे बहुत सारे रहस्य चौका देने वाले राज लिखे हुए जिनके बारे में आज के दौर में कल्पना करना नामुमकिन के समान है। शोधकर्ता और वैज्ञानिकों के भी दिमाग के परे यह किताब आज भी सहेज का रखा गया है।

Codex Gigas Book एक शैतानी किताब का काला इतिहास ??

Codex Gigas Book एक शैतानी किताब का काला इतिहास - Storiesebook.com
Codex Gigas Book एक शैतानी किताब का काला इतिहास – Storiesebook.com

13वीं शताब्दी में शुरू हुई यह खौफनाक कहानी एक मठ से आरंभ होती है, जहां सभी Monk ईश्वर की आराधना करने में व्यस्त थे, वही एक Monk जिसका नाम “हरमन द रिक्ल्यूज” था उसकी एक गलती की वजह से सबकी आराधना भंग हो गई। इसके उपरांत सभी Monk काफी ज्यादा क्रोधित हो उठे मठ में रह रहे प्राचीन पुजारी ने इस गलती के लिए “हरमन द रिक्ल्यूज” को मौत की सजा सुनाई क्योंकि यह कोई आम गलती नहीं थी, उसने एक प्राचीन नियम को तोड़ा था, यह ईश्वर की निन्दा करने के समान था। अगले दिन की सुबह हरमन को फांसी देने की मंजूरी हुई इसलिए उसे आज की रात कालकोठरी में रखने का आदेश दिया गया।

इस दौरान हरमन लगातार रोए जा रहा था और वह बार-बार यह दोहरा रहा था की यह गलती उसने जानबूझकर नहीं की बल्कि यह गलती मुझसे अनजाने में हुई है लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी और उसे कालकोठरी में बंद करने के लिए लेकर जाने लगे। जब उसे कालकोठरी की ओर ले जाया जा रहा था तभी हरमन ने घुटनों के बल बैठकर दोनों हाथों को जोड़कर अपनी गलती का पछतावा करने के लिए एक मौका मांगा और अपनी जिंदगी की भीख मांगने लगा।

उसकी स्थिति को देखते हुए मठ के प्राचीन पुजारी ने उसे अपनी गलती सुधारने का एक मौका दिया लेकिन एक शर्त के साथ उन्होंने कहा अगर तुम्हारे अंदर ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा और भाव है तो उसे प्रकट करो दुनिया के सामने पूरे मठ के सामने अगर तुम ऐसा करने में सफल होते हो तो ईश्वर के कदमों में तुम्हें दोबारा स्थान मिल जाएगा लेकिन अगर ऐसा करने में तुम नाकाम होते हो तो कल की सुबह तुम्हारी जीवन की आखिरी सुबह होगी।

इन्हे भी पढ़े :- Amazon rainforest river के 5 सबसे खतरनाक जानवर |Most dangerous animals in amazon rainforest river in hindi

यह सुनकर हरमन काफी ज्यादा प्रसन्न हुआ क्योंकि उसे अपने जीने का एक मार्ग दिखाई देने लग गया था। उसने पूरे मठ के सामने यह प्रण लिया और सभी को यह आश्वासन दिलाया की ईश्वर के प्रति उसकी श्रद्धा इतनी है कि वह ईश्वर को समर्पित एक पुरी की पूरी किताब लिख सकता है। वह एक ऐसी किताब लिख देगा जिसकी कल्पना किसी मनुष्य की परिकल्पना से भी परे होगी और ईश्वर को देखने और मानने का नजरिया ही बदल जाएगा।

यह सब सुनने के बाद हरमन को बहुत सारे सीहाई(ink) और कागज से बने पन्नों के साथ कालकोठरी में बंद कर दिया गया और उसे दोबारा याद दिलाया गया कि यह काम तुम्हें आज रात तक खत्म कर लेना है वरना कल सुबह तुम्हारी मौत निश्चित है। सभी उसे अकेला छोड़कर वहां से चले गए और सुबह होने की प्रतीक्षा करने लगे उन्हें हरमन द्वारा कही हुई बात पर थोड़ी सी सच्चाई भगवान के प्रति दिखने लग गई थी और उन्हें यह यकीन हो गया था कि हरमन भगवान को समर्पित किताब लिख देगा।

इधर हरमन अपनी जिंदगी मिलने की बात से काफी ज्यादा खुश था क्योंकि उसे मालूम था कि उसके अंदर भगवान के प्रति काफी ज्यादा श्रद्धा मौजूद है और वह आसानी से दिए हुए वचन का पालन करके किताब भगवान को समर्पित लिख देगा।

Codex Gigas Book भूल से भी कभी मत पढ़ना । The Devil’s Bible In Hindi

हरमन कालकोठरी के एक कोने में जाकर बैठ जाता है लंबी गहरी सांस लेता है और सीहाई(ink) को उठता है कागज के पन्नों पर भगवान की आराधना करके लिखना शुरू करता है। हरमन को लिखते-लिखते रात के 12:00 बज जाते हैं अब तक सिर्फ उसने दो पन्ने ही लिखे थे वह काफी ज्यादा परेशान था क्योंकि जब भी वह भगवान की आराधना में लीन होता था उसे अपनी मौत कि आहट कालकोठरी के बाहर सुनाई देने लग जाती थी। वह बार-बार अपने मन में ‘मुझे नहीं मरना है मुझे मत मारो’ ऐसे ख्याल लेकर घबरा जाता था, इसके चलते उसके मन में भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा जागृत नहीं हो पा रही थी।

यह सब सोचते-सोचते अब रात के 03:00 बज चुके थे अब तक उसने सिर्फ वही दो पन्ने लिखे हुए थे, अब कुछ ही देर में सवेरा होने वाला था और हरमन को यह मालूम चल चुका था कि उसकी मौत लगभग तय हो गई है क्योंकि उसने अपने दिए वचन का पालन नहीं किया, मौत के धीरे-धीरे नजदीक जाता खुद को देख वह अब शैतान का आवाहन करने लगा उसने अपनी विद्या का ठीक विपरीत इस्तेमाल किया और लगातार शैतान का आवाहन किया।

कुछ देर बाद कालकोठरी में जल रही प्रकाश की लो बुझ गई और चारों ओर अंधेरा हो गया फिर अंधेरे में प्रकट हुआ खौफनाक शैतान उसने हरमन की और अपनी लाल आंखों से घूर कर देखा, पुकारने का कारण पूछा तभी हरमन ने शैतान को सारी घटनाएं बताई और अपनी जिंदगी बचाने की भीख मांगी, कहा कि उसे सुबह होने से पहले किसी भी हालत में एक किताब लिखनी है जो मनुष्य और विश्व के सोच के परे हो जिसकी कल्पना सिर्फ मनुष्य हमेशा करता रहे और उसके बारे में सोचता रहे।

इन्हे भी पढ़े :- इकलौता इंसान जो Amazon Forest पे करता था राज रहस्यमई तरीके से हुई उसकी मौत

यह कहकर हरमन शैतान के आगे जमीन पर लेट गया और कहा ‘किताब लिखने में मेरी मदद करो’ यह सब सुनकर शैतान ने उसकी बात मान ली लेकिन अपनी कुछ शर्त हरमन के आगे रखी लेकिन हरमन इतना ज्यादा डर चुका था घबराया हुआ था कि उसने शैतान के सभी बातों को बिना सोचे समझे मान लिया।

रात से अब सुबह हो गई थी अब धीरे-धीरे सूरज के किरणें मठ के चारों ओर फैलने लगी और सारे Monk कालकोठरी की और बढ़ने लगे थे। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि हरमन ने जो वचन दिया था, वह उसने जरूर पूरा कर दिया होगा जैसे ही सभी Monk कालकोठरी के अंदर अपने कदम रखते हैं जो दृश्य पहले उनके सामने नजर आता है वह देखकर सभी Monk की आंखें खुली की खुली रह जाती है।

हरमन जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है और उसके ठीक सामने एक बड़ी सी किताब जिसमें से अजीब सी बदबू आ रही थी सड़े हुए मांस की जैसी वह एक टेबल पर रखा हुआ था। वह कोई साधारण किताब जैसी नहीं लग रही थी जब उस किताब के सामने जाकर देखा तो उस किताब के पहले पृष्ठ पर एक शैतान का चित्र था जो की काफी ज्यादा भयानक और डरावना सा दिख रहा था। जब गौर से सभी Monk ने वह किताब देखा तो पता चला कि यह किताब कागज के पन्नों की नहीं बल्कि गधों की चमड़ी से बनाई गई है।

क्यों यह किताब Codex Gigas Book वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के दिमाग के परे है - Storiesebook.com
क्यों यह किताब Codex Gigas Book वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के दिमाग के परे है – Storiesebook.com

जब आगे के पन्नों को पलटा गया तो पाया कि उसमें लिखा था, शैतान की पूजा कैसे करें?? शैतानी शक्तियों को कैसे हासिल करें?? शैतान ही ईश्वर है!! और न जाने काली शक्तियों के संदर्भ में हर एक पन्नों पर कुछ ना कुछ लिखा गया था। उन पन्नों पर दर्शाया गया शैतान का चित्र काफी ज्यादा भयानक था, सारे Monk यह देखकर बहुत क्रोधित हुए हरमन को बेहोशी की हालत से उठाया गया और उससे इस किताब के बारे में पूछा गया मगर इसका उत्तर हरमन नहीं दे रहा था बार-बार वह ‘शैतान की पूजा करो’ शैतान ही सबका मालिक है और यह कहते हुए जोर-जोर से हंस रहा था।

यह सब देखने के बाद मठ के प्राचीन पुजारी ने हरमन को तुरंत दंड देने वाले स्थान पर ले जाने का आदेश दिया। इसलिए आज भी यह इतिहास के पन्नों में अंकित है और यह माना जाता है कि शैतान ने किताब लिखने के बदले हरमन से उसकी रूह का सौदा किया था। यह बात पूरी तरह से Monk को स्पष्ट तब हुई जब हरमन को जिंदा जलाया जा रहा था और वह जोर-जोर से हंस रहा था और शैतान को याद करने के अलावा चिल्ला चिल्ला कर वह शैतान की पूजा करने को कह रहा था ऐसा नहीं करने पर पूरे मठ का विनाश हो जाएगा।

Codex Gigas Book भूल से भी कभी मत पढ़ना । The Devil’s Bible In Hindi

यह भयानक दृश्य ना कभी लोगों ने देखी थी और ना ही मठ में रह रहे Monk ने। हरमन को जिंदा जालने के बाद उस किताब को उसी कालकोठरी में हमेशा के लिए बंद कर दिया गया जहां पर हरमन को कैद करके रखा गया था।

Codex gigas book in hindi The Devil’s Bible In Hindi - Storiesebook.com
Codex gigas book in hindi The Devil’s Bible In Hindi – Storiesebook.com

इसके बाद कुछ दिनों तक तो मठ बिल्कुल सही रहा मगर शैतान की किताब ने पूरे मठ को अपने आगोश में ले लिया। जल्दी ही मठ पर बहुत ही भारी सेना का आक्रमण हुआ इस आक्रमण में लगभग सारे लोग मारे गए। मठ मानो एक कब्रिस्तान सा बन गया, आक्रमणकारियों ने वह किताब कालकोठरी से निकलकर अपने साथ अपने राज्य लेकर चले गए मगर उनकी भी मौत हवेली में आग लगने के वजह से हो गई। इस किताब के बारे में यह कहा जाता है कि यह किताब जिसके पास भी जाती है उसका विनाश लगभग तय होता है।

आज की तारीख में Codex Gigas Book किताब कहां है ??

आज की तारीख Codex Gigas Book किताब कहां है - Storiesebook.com

कई हजारों सालों की सफर और विनाश के बाद आज यह Codex Gigas Book स्वीडन के एक म्यूजियम (the National Library of Sweden in Stockholm) में तंत्र मंत्र और पूजा पाठ करके एक कमरे में बंद करके रखा गया है। वर्तमान में इस किताब में कुल पृष्ठ 310 हैं मगर यह शैतानी किताब में कुल पृष्ठ पहले 320 पन्नों की हुआ करती थी।

ऐसा क्या था उन 10 पन्नों में?? आखिर कौन उसे लेकर चला गया?? अब वह 10 पन्ने कहां है किसके पास है?? तरह-तरह के सवाल मन में आज भी लोगों के अंदर समय-समय पर उठते रहती है और इसका रहस्य महज एक रहस्य बनकर रह चुका है। आज के दौर में भी यह माना जाता है कि अगर किसी इंसान ने यह शैतानी किताब Codex Gigas Book को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ लिया तो वह काल के आगोश में चला जाता है, उसकी सोचने और समझना की क्षमता खत्म हो जाती है और वह शैतान के दिए हुए रास्ते निकल पड़ता है, जिससे पृथ्वी का विनाश शैतानों के हाथों में चला जाता है।

क्यों यह किताब Codex Gigas Book वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के दिमाग के परे है ??

आज दुनिया इतनी ज्यादा एडवांस और विकसित हो चुकी है लेकिन फिर भी आज तक शैतानी किताब Codex Gigas Book का रहस्य नहीं सुलझा पाई है। कई सारे वैज्ञानिकों ने इस किताब के ऊपर शोध किया सालों लग गए मगर परिणाम कुछ हाथ नहीं आया। शोधकर्ता और वैज्ञानिकों के बीच हमेशा यह विवाद समय-समय पर उठाता रहा है कि यह किताब आखिर किसने लिखी क्योंकि यह किताब लिखना किसी आम मनुष्य के बस की बात नहीं है।

Codex Gigas Book का वजन 85 बोरी चीनी के बराबर था, मतलब किताब का वजन 85 किलोग्राम से अधिक का था और इस किताब को कोई एक इंसान उठा भी नहीं सकता इस किताब को उठाने के लिए कम से कम दो इंसानों की मौजूदगी चाहिए इसका मतलब स्पष्ट है यह किताब काली शक्तियों के शैतानों ने खुद लिखी है क्योंकि अगर कोई इंसान यह किताब लिखने आज बैठता है तो उसको पूरा लिखने में करीब 20 साल का समय लग जाएगा आखिर कोई इंसान इस किताब को एक रात में कैसे लिख सकता है।

चलो मान कर भी देखे तो यह एक अफवाह होगी कोई इंसान इसे एक दिन में नहीं लिखा सकता लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी Codex Gigas Book किताब में जो में लिखावट जो है वह किसी एक ही इंसान की है और कोई भी इंसान की लिखावट उम्र के साथ बदल जाती है अगर 20 सालों तक यह किताब कोई एक इंसान लिख रहा होता तो बीच-बीच में लिखावट के साथ सीहाई(ink) के भी रंग टोन बदले नजर आते लेकिन इस शैतानी किताब के साथ ऐसा कुछ नहीं है। इस बात से जाहिर यही होता है कि यह किताब किसी एक आदमी ने ही लिखी है और वह भी एक रात में।

यह किताब वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं के दिमाग से परे है उनकी कल्पनाओं से भी ऊपर है दुनिया के कोने-कोने से शोधकर्ता और वैज्ञानिक Codex Gigas Book का रहस्य आज तक नहीं सुलझा पाए हैं और इस शैतानी किताब का रहस्य आज भी रहस्य बनकर रह चुका है।

इन्हे भी पढ़े :-

Top 5 Amazon rainforest insects जो आपकी जान ले सकती है | Most dangerous amazon rainforest insects in Hindi

क्या है रामसेतु पुल का रहस्य ?? जिसे देख अमेरिकी वैज्ञानिक भी हुए हैरान | Ram Setu Bridge History in Hindi

ISRO को मिला चंद्रमा पर ऑक्सीजन के साक्ष्य || ISRO Found Oxygen On the Moon ?

अगर Codex Gigas Book भूल से भी कभी मत पढ़ना । The Devil’s Bible In Hindi लेख पसंद आया है, तो कृपया हमें Twitter और Facebook  पर फॉलो करे | अध्ययन करने के लिए धन्यवाद|

Leave a Comment