पैंगोंग झील लेह लद्दाख का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल || Interesting Facts about Pangong Lake in Hindi

649 Views

हेलो दोस्तों आज मैं आपको पैंगोंग झील लेह लद्दाख का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल || Interesting Facts about Pangong Lake in Hindi के बारे में कुछ रोचक जानकारी देने वाला हूं।

लेह लद्दाख एक ऐसी जगह है जिसका नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में ऊंचे-ऊंचे पहाड़, नीले पानी और एक सुकून सा रास्ता जो पहाड़ों के बीच से होकर गुजरता है यह सभी दृश्य सुनते ही तुरंत लोगों के आंखों के सामने आने लगता हैं। यहां तक कि मेरे और आपके मन में भी कभी ना कभी यहां जाने का ख्याल जरूर आया होगा क्यों ना एक बार लेह लद्दाख के सबसे खूबसूरत झील Pangong Lake (पैंगोंग झील) का भ्रमण कर लिया जाए।

Pangong Lake (पैंगोंग झील) :-

स्थान :- यह हिमालय में बसा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत झील है। यह लेह-लद्दाख से करीब 147 किलोमीटर दूर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच में स्थित है।

यह किन वजहों से है मशहूर :-

pangong lake ladakh in hindi - stories ebook

1.  Pangong Lake (पैंगोंग झील) का दूसरा नाम “पैंगोंग त्सो” भी है और यह करीब 135 किलोमीटर लंबा और 6 किलोमीटर चौड़ा है। यह हिंदुस्तान और चीन के बीच मतभेद का कारण भी है। चीन ने “पैंगोंग झील” पर सन 1962 में हमला कर 60 प्रतिशत भाग पर अपना जबरदस्ती का कब्जा कर लिया है। हिंदुस्तान के हिस्से और कंट्रोल में कुल 45 किलोमीटर लंबा झील का क्षेत्र है।

2. यह झील करीब 4,325 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसका तापमान हमेशा -5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहता है। यह शीत ऋतु में जम जाता है यह आइस स्केटिंग (Ice Skating) और पोलो (Polo) जैसे खेलों के लिए एक अच्छा स्थान शीत ऋतु के वक्त हो जाता है।

3. 3 idiot फिल्म की शूटिंग Pangong Lake (पैंगोंग झील) के ऊपर हुई थी। आज भी वहां मौजूद वह सारे वस्तुएं हैं जो फिल्म के दौरान इस्तेमाल किए गए थे। जैसे कि :- पीले रंग की स्कूटर , ऑल इज वेल वाली मजेदार कुर्सी इसके अलावा यहां पर बॉलीवुड के कई सारी मूवी की शूटिंग हो चुकी है “जब तक है जान” “भाग मिल्खा भाग” “ट्यूबलाइट” “रेस 3” “सनम रे” जैसे बड़ी-बड़ी मूवी की शूटिंग पैंगोंग झील जैसे खूबसूरत लोकेशन पर हुई है।

pangong lake mystery in hindi - stories ebook

4. पैंगोंग झील प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है सुबह के वक्त उगते हुए सूरज को झील से देखने पर यह आपको एक अनोखा अनुभव देगा।

5. पैंगोंग झील दिन के वक्त कई बार अपना रंग बदलता रहता है कभी यह हरा रंग का दिखता है तो कभी यह नीला तो कभी यह हरे रंग से लाल रंग में बदल जाता है।

यहां तक कैसे पहुंचे :-

1. ट्रेन से :- पैंगोंग झील अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले “Jammu Tawi railway station (जम्मू तवी रेलवे स्टेशन)” के लिए ट्रेन पकड़नी होगी। सबसे नजदीक अगर कोई रेलवे स्टेशन है तो वह यही है। यहां से लेह लद्दाख की दूरी महज 670 किलोमीटर की है। इसके अलावा दूसरा सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन “Pathankot railway station (पठानकोट रेलवे स्टेशन)” है जोकि लेह लद्दाख से 726 किलोमीटर की दूरी पर है।

दोनों में से किसी भी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आपको लेह लद्दाख के लिए बस मिल जाएगी। लेह लद्दाख पहुंचने के बाद यहां से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर पैंगोंग झील मौजूद है। वहां तक के लिए आपको कोई भी प्राइवेट कार, बाइक या जीप किराए पर मिल जाएगी।

पैंगोंग झील लेह लद्दाख का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल || Interesting Facts about Pangong Lake in Hindi

2. कार से :- आप अपनी कार से अगर जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको पहले लेह लद्दाख के डीसी ऑफिस को “inner line permit” की अर्जी देनी होगी जिसका शुल्क 300 रुपए चुकाना होगा। इसके अतिरिक्त आपको और 20 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से चुकाने होंगे।

जिसमें आप अपने जाने के स्थान का जिक्र करेंगे “पैंगोंग झील” परमिशन मिलने के बाद आप सबसे पहले Leh से Shey की और जाएं उसके बाद Karu से Sakti की ओर Chang La एक चेक पोस्ट मिलेगा उसे क्रॉस करने के बाद Durbuk की और बढ़े Tangste में आप चाहे तो थोड़ी देर आराम भी कर सकते हैं उसके बाद Lukung की और बढ़े Spangmik पार करने के बाद ही आपको आपकी मंजिल Pangong Tso / Pangong Lake (पैंगोंग झील) मिल जाएगी। Leh से Pangong Lake की दूरी 147 किलोमीटर की है जो कि महज 4 से 5 घंटे के भीतर आराम से तय हो जाएगी।

history of pangong lake in hindi - stories ebook

3. बाइक से :- आजकल के ज्यादातर लोग बाइक से सफर करना बेहतर समझते हैं अगर आप भी बाइक से पैंगोंग झील जाना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प होगा क्योंकि लेह लद्दाख पहाड़ों से घिरा हुआ काफी ऊंचे स्थान पर बसा हुआ बेहद खूबसूरत जगह है। बाइक से भी जाने पर आपको “inner line permit” की आवश्यकता होगी जिसके लिए आप डीसी ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं। बाइक वाले लोगों के लिए भी रास्ते समान है।

इन्हे भी पढ़े :- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का ऐतिहासिक इतिहास | Historical History of Golden Temple of Amritsar in Hindi

जाने का सही समय :-

यह गर्मियों के दिनों में घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। ठंड के दिनों में यह झील बर्फ में जम जाती है जिस वजह से आपको यहां घूमने में उतना आनंद नहीं मिलेगा। मई से सितंबर के बीच सप्ताह के किसी भी रोज आप यहां सुबह 8.00 बजे से लेकर शाम 5.00 बजे तक आ सकते हैं यह खुली रहती है।

ध्यान देने वाली बात :-

1. झील के पास या झील के अंदर किसी भी प्रकार का कोई भी कूड़ा गंदा ना फेंके।

2. पैंगोंग झील तक पहुंचने के लिए आपको लेह के डीसी द्वारा जाने की अनुमति होनी चाहिए।

3. पैंगोंग झील में मौजूद पानी पीने लायक नहीं है।

4. झील के ज्यादा करीब कार या बाइक ले जाना मना है।

5. पैंगोंग झील के पास शराब पीना या किसी भी तरह की प्लास्टिक की बोतल या प्लास्टिक की कोई भी वस्तु फेंकना मना है।

6. झील के आसपास एटीएम की सुविधा नहीं है अगर आप यहां घूमने के लिए आ रहे हैं तो अपने साथ कुछ कैश पैसा जरूर लेकर आएं।

7. पैंगोंग झील के पास पेट्रोल पंप भी नहीं है। आपको रास्ते में कहीं-कहीं पर स्थानीय लोगों द्वारा ब्लैक में पेट्रोल को बेचते हुए देखेंगे। लेकिन आपके लिए सावधानी यही है कि आप यहां आ रहे हैं तो एक गैलन पेट्रोल भी स्टोर करके अपने साथ लेते आए।

इन्हे भी पढ़े :-

अगर आपको पैंगोंग झील लेह लद्दाख का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल || Interesting Facts about Pangong Lake in Hindi लेख पसंद आया है, तो कृपया हमें Twitter और Facebook  पर फॉलो करे | अध्ययन करने के लिए धन्यवाद |

Categories History

Leave a Comment