Shiv Shakti Point के नाम से जाना जाएगा चंद्रयान 3 || Chandrayaan 3 will be known as ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ 

446 Views

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चंद्रयान 3 (chandrayaan 3) के सफल लैंडिंग के बाद 26 अगस्त को बेंगलुरु में बने ISRO के कमांड सेंटर में जाकर सभी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को मिशन सफल होने का अभिनंदन किया इसके साथ उन्होंने सभी का मनोबल भी बढ़ाया। उसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐसे महत्वपूर्ण घोषणा की जिसे सुनकर कांग्रेस और विपक्ष के पाटिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से नाराज हो गई।

चंद्रमा के स्थानों को नाम कैसे देते हैं How are places on the moon named - storiesebook

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास जहां चंद्रयान 3 (chandrayaan 3) कि सॉफ्ट लैंडिंग हुई है उस लैंडिंग प्वाइंट को आज से ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जिस स्थान पर 2019 में चंद्रयान 2 (chandrayaan 2) मिशन चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा था, उसका नाम ‘तिरंगा’ बिंदु होगा।

PM Modi On Surya Mission Narendra Modi - storiesebook

प्रधानमंत्री ने बताया कि ‘शिव शक्ति’ बिंदु बहुत खास है क्योंकि यह पहली बार है कि कोई देश चंद्रमा के इस हिस्से पर पहुंचा है। उनका मानना है कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को मानवता के लाभ के लिए और विज्ञान का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगी। अब तक drayaan 3) मिशन द्वारा एकत्र किए गए सभी डेटा से वैज्ञानिकों को चंद्रमा के वायुमंडल, सतह और पर्यावरण के बारे में अधिक जानने में मदद मिलेगी।

‘शिव शक्ति प्वाइंट’ से विपक्ष को हुई दिक्कत || Opposition faced problem with ‘Shiv Shakti Point’

चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग बिंदु का नाम शिव शक्ति प्वाइंट ही क्यों Why is the moon's landing point named Shiv Shakti Point - storiesebook

जब पीएम मोदी ने कुछ जगहों के नामों का ऐलान किया तो कुछ पार्टियों को नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए नाम से असहमति हो गई. खासकर कांग्रेस पार्टी जैसे कुछ लोगों को उनको “शिव शक्ति पॉइंट” नाम पसंद नहीं आया। इसके जवाब में बीजेपी पार्टी ने भी 2008 में चंद्रयान 1 (chandrayaan 1) मिशन का जिक्र किया जब कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने चंद्रयान 1 (chandrayaan 1) के क्रैश लैंडिंग साइट का नाम “जवाहर प्वाइंट” रख दिया था। यह नाम जवाहरलाल नेहरू के नाम पर रखा गया था।

‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा चंद्रयान-3 || Chandrayaan 3 will be known as Shiv Shakti Point

चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग बिंदु का नाम “शिव शक्ति प्वाइंट” ही क्यों || Why is the moon’s landing point named Shiv Shakti Point ?

chandrayaan-1 mission name - storiesebook

ISRO के प्रमुख एस सोमनाथ जब केरल के तिरुवनंतपुरम में भद्रकाली मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे तब उनसे कुछ पत्रकारों ने चंद्रमा पर नाम रखे जाने के विषय में पूछा तब उन्होंने कहा कि नामों को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. पीएम मोदी जी ने “शिव शक्ति पॉइंट” नाम दिया इसके पीछे उनका यह मत है कि जितने भी स्त्री और पुरुष इस मिशन में अपना योगदान दिए हैं इससे उनके आपसी तालमेल का पता चलता है।

narendra modi isro visit - storiesebook

भारत में नारी को शक्ति का प्रतीक और पुरुष शिव का प्रतीक माना जाता है और दोनों के योगदान से ही आज चंद्रमा पर चंद्रयान 3 मिशन सफलतापूर्वक हो पाया है।

चंद्रमा के स्थानों को नाम कैसे देते हैं || How are places on the moon named ?

PM Narendra Modi on Chandrayaan-3 mission - storiesebook

यह समझना महत्वपूर्ण है कि ये नाम कैसे चुने जाते हैं। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) यह एक इंटरनेशनल वैज्ञानिकों का एक समूह है जिसकी स्थापना 1919 में की गई थी जो अंतरिक्ष में चीजों के नाम तय करता है। ISRO इस संस्था का सदस्य है IAU के पास दुनिया भर के खगोलविदों से बनी अलग-अलग टीमें हैं। जब उन्हें किसी नए ग्रह या चंद्रमा की तस्वीर मिलती है, तो वे नामों के लिए एक थीम चुनते हैं और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव देते हैं।

‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा चंद्रयान-3 || Chandrayaan-3 will be known as ‘Shiv Shakti Point’ 

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (IAU) क्या है What is International Astronomical Union (IAU) - storiesebook

फिर, IAU के सभी सदस्यों को नामों का उपयोग करने से पहले उन पर सभी की सहमति होना अनिवार्य होता है। यदि समूह किसी नाम पर सहमत होता है, तो यह आधिकारिक हो जाता है और इसका उपयोग मानचित्रों और पुस्तकों में किया जाता है। आधिकारिक नाम दिए जाने से पहले, अंतरिक्ष में कुछ स्थानों को अनौपचारिक नाम दिए जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले हमें चंद्रमा के कुछ हिस्सों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है।

अब से पूरे भारत में “नेशनल स्पेस डे” मनाया जाएगा || “National Space Day” will be celebrated all over India

अब से पूरे भारत में नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा National Space Day will be celebrated all over India - storiesebook

बेंगलुरु में अंतरिक्ष वैज्ञानिक को संबोधित करने के दौरान श्री नरेंद्र मोदी जी ने नेशनल स्पेस डे की भी घोषणा की जिस दिन यानी 23 अगस्त को जब चंद्रयान-3 (chandrayaan-3) सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया वह दिन अब से पूरे भारतवर्ष में “नेशनल स्पेस डे” के नाम से मनाया जाएगा।

इन्हे भी पढ़े :-

चंद्रयान-3 के सफलता की कहानी || Success Story Of Chandrayaan-3 in Hindi

ISRO का अगला मिशन चंद्रमा के बाद अब सूर्य की ओर || Isro Next Mission After Chandrayaan 3 in Hindi

ISRO को मिला चंद्रमा पर ऑक्सीजन के साक्ष्य || ISRO Found Oxygen On the Moon ?

अगर ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के नाम से जाना जाएगा चंद्रयान-3 || Chandrayaan-3 will be known as ‘Shiv Shakti Point’ लेख पसंद आया है, तो कृपया हमें Twitter और Facebook  पर फॉलो करे | अध्ययन करने के लिए धन्यवाद|

Categories Space

Leave a Comment