रांची में घूमने के 7 सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल (Top 7 Best Tourist Places In Ranchi In Hindi)

790 Views

घूमना तो हर किसी को अच्छा लगता है मगर समय ना रहने की वजह से और इस भीड़ भाड़ में आपको कोई भी शांतिपूर्ण जगह घूमने की नहीं मिलेगी। आज मैं आपको रांची में घूमने के 7 सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल (Top 7 Best Tourist Places In Ranchi In Hindi) बताऊंगा। रांची शहर से कुछ दूरी पर ऐसे जगह है। जहां आपको प्राकृतिक नजारे, शुद्ध वातावरण और चिड़ियों की मीठी वाणी सभी चीजों का आनंद मिलेगा।

1. Patratu Valley (पतरातू घाटी) :-

रांची में घूमने के 7 सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल (Top 7 Best Tourist Places In Ranchi In Hindi)

पतरातू घाटी (Patratu Valley) रामगढ़ से रांची जाने वाले मार्ग में समुद्र तल से 1300 फीट की ऊंचाई पर यह रास्ता बनाया गया है। यह रास्ता अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र है। यह इतना ज्यादा घुमावदार रास्ता है कि आपको चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है। पतरातू घाटी (Patratu Valley) और इसके प्राकृतिक नजारे लेने के लिए लोग दूर-दूर से हर साल यहां आते है। यहां आपको झील, नदी, हरे-भरे जंगल और एक शांत माहौल यह सब आपको पतरातू घाटी (Patratu Valley) में देखने को मिलेगा।

जाने का सही समय :- अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच।

2. Dassam Falls (दशम फॉल) :-

Dassam Falls (दशम फॉल) hidden places to visit in ranchi in hindi - stories ebook

दशम फॉल (Dassam Falls) रांची-टाटा जाने वाले मार्ग में 34 किलोमीटर दूर तैमारा नामक गांव के पास स्थित है। करीब 144 फीट की उंचाई से पानी का एकाएक 10 धाराएं नीचे जमीन कि और गिरती है। दशम फॉल (Dassam Falls) का नामकरण भी इनके 10 पानी के झरनों के वजह से रखा गया है। यह नजारा आपको रांची के अलावा झारखंड में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। आप सचमुच में अगर प्राकृतिक नजारों के शौकीन है तो एक बार यहां पर जरूर जाए। यह नजारा आपके मन को मोह लेगा।

जाने का सही समय :- जनवरी से लेकर जून के बीच।

3. Jonha Falls (जोन्हा फॉल) :-

Jonha Falls (जोन्हा फॉल) ranchi tourist spot map in hindi - stories ebook

जोन्हा फॉल (Jonha Falls) का नाम पास के ही गांव के नाम पर रखा गया है। माना जाता है इस फॉल में गौतम बुद्ध ने स्नान किया था तभी इस फॉल का दूसरा नाम गौतम धारा भी है। इस फॉल के आखिरी छोर पर गौतम बुद्ध की मूर्ति भी बनाई हुई है। जिसके दर्शन के लिए गांव तथा अन्य स्थान से लोग यहां आते हैं। जोन्हा फॉल (Jonha Falls) के पानी का स्रोत गंगा है।

यह पानी 43 मीटर की ऊंचाई से सीधा जमीन पर झड़ने के रूप में गिरता है। जिसे देखने के लिए लोग अलग-अलग जगह से आते हैं और आपको मैं बता दूं यहां पर साल में कभी-कभी टूरिस्ट कैंप भी लगते हैं। जिसमें आप तरह-तरह के गतिविधियां में भाग लेकर अपने सफर को और भी खूबसूरत बना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर पर्वत रोही के द्वारा आपको पर्वत पर चढ़ने का गुन मिलेगा दो पेड़ों के बीच रस्सी पर चलने जैसे खतरनाक काम आप विशेषज्ञों के अंदर आप आसानी से कर पाएंगे।

जाने का सही समय :- अप्रैल से लेकर सितंबर के बीच।

4. Jagannath Temple (जगन्नाथ मंदिर) :-

Jagannath Temple (जगन्नाथ मंदिर) best time to visit ranchi in hindi - stories ebook

जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) झारखंड के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर करीब 331 साल पुराना है। इसका निर्माण 1691 ईस्वी में राजा ठाकुर अनीश नाथ शाहदेव ने करवाया था। खास बात यह है कि मंदिर और गर्भगृह को पूरा संगमरमर से बनाया गया था मगर सन 1990 को मंदिर का कुछ भाग ढह गया था। जिसके बाद बिहार के सरकार ने इसे पूर्ण निर्माण करवाया।

यह मंदिर बड़कागढ़ धुर्वा में स्थित है। हर साल यहां से जगन्नाथ जी का रथ निकलता है। जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमर जाती है और सब लोग धर्म के प्रति अपनी आस्था दिखाते हुए बढ़-चढ़कर रथ यात्रा में भाग लेते हैं।

जाने का सही समय :- प्रतिदिन सुबह के 5:00 लेकर रात के 7:00 बजे तक।

रांची में घूमने के 7 सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल (Top 7 Best Tourist Places In Ranchi In Hindi)

5. Birsa Zoological Park (बिरसा जैविक उद्यान) :-

Birsa Zoological Park (बिरसा जैविक उद्यान) best places to visit in ranchi for couples in hindi - stories ebook

भगवान बिरसा जैविक उद्यान (Birsa Zoological Park) रांची-रामगढ़ जाने वाले मार्ग पर स्थित है। यह चिड़ियाघर करीब 104 हेक्टेयर में फैला हुआ है। 83 हेक्टेयर पशु पक्षी जानवर के लिए सुरक्षित कर दी गई है और वहीं दूसरी ओर 21 हेक्टेयर में पेड़ पौधों को पर्यावरण के लिए रखा गया है।

चिड़ियाघर में जीव-जंतु और जानवर की बात करें तो 27 प्रकार के पक्षियां 40 प्रकार के स्तनधारी प्रजातियां और सांपों की प्रजाति संख्या की बात करें तो करीब 17 प्रकार के सांप भगवान बिरसा जैविक उद्यान (Birsa Zoological Park) में मौजूद है और यह जैविक उद्यान पूरे हिंदुस्तान में टॉप 10 की सूची में आता है।

जाने का सही समय :- मंगलवार से लेकर रविवार प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक।

6. Tagore Hill (टैगोर हिल) :-

Tagore Hill (टैगोर हिल) tourist places near ranchi railway station in hindi - stories ebook

रांची शहर से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर यह एक ऐतिहासिक स्थल है जहां हमारे हिंदुस्तान के प्रसिद्ध श्री रविंद्र नाथ टैगोर एक समय अपना जीवन यापन यहां करते थे और टैगोर हिल पर अपने मन को शांत करके उन्होंने बहुत सारी कविता लिखी। आज भी टैगोर हिल (Tagore Hill) पर एक आश्रम बना हुआ है। माना जाता है रविंद्र नाथ टैगोर के बड़े भाई ज्योतिंद्र नाथ टैगोर इसी आश्रम में रहा करते थे।

टैगोर हिल (Tagore Hill) जमीन से 300 मीटर की ऊंचाई पर है और शाम के वक्त यहां से रांची शहर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। रामकृष्ण मिशन आश्रम ठीक टैगोर हिल के समीप स्थित है और इस मिशन की शुरुआत श्री रविंद्र नाथ टैगोर ने ही की थी।

जाने का सही समय :- प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5.00 बजे तक।

7. Panch Gagh Falls (पंच घाघ वाटरफॉल) :-

Panch Gagh Falls (पंच घाघ वाटरफॉल) tourist places in ranchi waterfall in hindi - stories ebook

रांची से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर यह वाटरफॉल स्थित है। पंच घाघ (Panch Gagh Falls)  का अर्थ है। पांच झरनों वाला यह लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है क्योंकि हर साल यहां पर नए साल में भारी मात्रा में पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए यहां आते हैं।

पंच घाघ (Panch Gagh Falls)  से निकली हुई ठंडी-ठंडी पानी आपके मन को मोह लेगी आपके तन मन को यह एक प्राकृतिक अनुभव कराएगी जिसका आनंद आप कभी नहीं भूलेंगे। हम आपको बता दें पंच घाघ वाटरफॉल (Panch Gagh Falls)  का आनंद लेने के लिए आपको सीढ़ियां चढ़ने होगी।

आपके साथ बच्चे या बुजुर्ग हैं तो कृपया सावधानी जरूर रखें पंच घाघ जाने के लिए आप अगर रांची में रहते हैं तो कोई कार बुक कर सकते हैं। इसके अलावा अगर दूसरे राज्य या शहर में रहते हैं तो बस या ट्रेन का सहारा ले सकते हैं।

जाने का सही समय :- जून से लेकर सितंबर के बीच।

इन्हे भी पढ़े :-

अगर आपको रांची में घूमने के 7 सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल (Top 7 Best Tourist Places In Ranchi In Hindi) पसंद आया है, तो कृपया हमें Twitter और Facebook  पर फॉलो करे | अध्ययन करने के लिए धन्यवाद |

Leave a Comment